Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बैडमिंटन खेलते-खेलते कारोबारी की हार्ट-अटैक से मौत, कोर्ट में शॉर्ट मारते ही अचानक गिर पड़े…

रायपुर,17 फरवरी। कारोबारी अमृत बजाज रोजाना बैडमिंटन खेलने अश्विनी नगर के सोनकर बाड़ी ग्राउंड जाया करते थे. अन्य दिनों की तरह ग्राउंड में सोमवार को भी बैडमिंटन खेल रहे थे, लेकिन खेलते-खेलते वे ऐसे गिरे की दोबारा उठ नहीं पाए. हार्ट अटैक से हुई मौत ने परिवार के साथ दोस्तों को भी झकझोर दिया है. इस घटना की वीडियो वायरल हो रहा है.

ईदगाह भाठा निवासी हार्टवेयर कारोबारी अमृत बजाज के बारे में दोस्तों ने बताया कि रोजाना कोर्ट में बैडमिंटन खेलने आया करते थे. अन्य दिनों की तरह वे सोमवार को भी बैडमिंटन खेलने कोर्ट आए थे. खेल के दौरान उन्होंने शॉट मारा, और जब शटल गिर गया तो उसे उठाने गए. इस दौरान वे अचानक से गिरे. पहले पहल को साथी खिलाड़ी ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन जब हरकत नहीं दिखी तो कोर्ट में मौजूद अन्य लोग उन्हें उठाने पहुंचे.

See also  जीएसटी से राज्यों को राजस्व हानि, भरपाई की जल्द हो स्थायी व्यवस्था : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल... नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

हालत देखकर उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. हार्ट अटैक से हुई यह मौत न केवल परिजनों के लिए बल्कि दोस्तों के लिए भी किसी सदमे से कम नहीं रही. बताया गया कि 57 वर्षीय अमृत बजाज शुगर पेशेंट थे. उनका अंतिम संस्कार 16 फरवरी को मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया. अमृत बजाज की मौत ने एक बार फिर से हार्ट की देश में बढ़ती समस्या की ओर ध्यान खींचा है. दरअसल, शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट की नसों में ब्लॉकेज आना शुरू हो जाता है. 40% तक ब्लॉकेज ज्यादा प्रॉब्लम नहीं करता। जब ये ब्लॉकेज 70% से ज्यादा बढ़ जाता है तो हार्ट का ब्लड फ्लो धीमा पड़ जाता है, और जब अचानक ब्लड की पंपिंग बंद हो जाए तो उसे हार्ट अटैक कहते हैं.

See also  CG NEWS : छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक’ CM विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला, युवाओं के कौशल विकास और ‘रोजगार मिशन’ पर जोर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!