Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बाघिन ने मवेशी का किया शिकार ATR से लगे ग्रामीण इलाकों में घूम रहे बाघिन और दो शावक वन विभाग ने किया अलर्ट

बिलासपुर,16 फरवरी। छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगे वन विकास निगम ग्रामीण इलाकों के जंगल में बाघिन और उसके दो शावकों के घूमने से लोग दहशत में हैं। बाघिन ने एक मवेशी का शिकार भी किया है। हालांकि, वन विभाग के अफसरों का कहना है कि, प्रत्यक्ष रूप से अब तक बाघिन नहीं दिखी है। लेकिन, मवेशी पर किए गए शिकार का तरीका बाघिन की तरह ही है। ऐसे में अब वन विभाग का अमला अलर्ट हो गया है। एटीआर प्रबंधन ने जिन इलाकों में बाघिन की मौजूदगी है, वहां ट्रैप कैमरे लगाए हैं। जिससे उसके विचरण की स्थिति का पता लगाया जा सके। कैमरे में बाघिन और शावकों के तस्वीर आने की पूरी उम्मीद है।

See also  अध्यक्ष गौ सेवा आयोग का एकदिवसीय जांजगीर-चांपा जिला प्रवास...

बाघिन और दो शावक के इस क्षेत्र में विचरण करने की जानकारी पिछले एक सप्ताह से मिल रही है। उनके पंजों के निशान दिखे हैं। लेकिन, अभी तक किसी ने उन्हें प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि, टाइगर रिजर्व एरिया से बाघिन शावकों के साथ कैसे बाहर आ गई। इस स्थिति में बाघिन और शावकों की सुरक्षा ज्यादा जरूरी है।

वहीं, बाघिन के रिहायशी क्षेत्र में पहुंचना आम लोगों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। एटीआर प्रबंधन, वन विकास निगम और बिलासपुर वनमंडल की टीम निगरानी करने में जुटा है। एटीआर प्रबंधन ने तो स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के सदस्यों को केवल इसी कार्य में लगा दिया है। उनकी तलाशी के बीच पटैता बैरियर से करीब एक किमी दूर मवेशी का शिकार हुआ है। वन विभाग ने मैदानी अमले को अलर्ट कर दिया है। अधिकारी-कर्मचारी रविवार को आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। सूचना सही निकला, जंगल के पास एक मवेशी मृत पड़ा था। जिस तरह उसका शिकार हुआ है, उससे लग भी रहा है कि बाघिन ने उस पर हमला किया है। जिसके बाद एटीआर प्रबंधन ने इस इलाके में ट्रैप कैमरा लगा दिया है।

See also  कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: माइक्रो फाइनेंस बैंक के रिकवरी एजेंटों पर 24 घंटे में 7 मामले दर्ज, 7 गिरफ्तार...

जाल तो नहीं बिछाया, कर रहे जांच

टाइगर रिजर्व से बाहर बाघिन की मौजूदगी की वजह से वन विभाग की चिंता बढ़ी हुई है। चिंता उनकी सुरक्षा को लेकर है, क्योंकि गांव के करीब जंगल की सीमा पर जंगली सूअर के शिकारी सक्रिय रहते हैं। जाल बिछाने के इस खतरे को ध्यान में रखते हुए वन अमला जांच के दौरान यह भी देख रहा है कि कहीं फंदा तो नहीं लगाया गया है। हालांकि अब तक की जांच में इस तरह की गतिविधियां सामने नहीं आई हैं।

Advertisment

मुआवजा के लिए प्रकरण तैयार

मवेशी या अन्य किसी पालतू पशुओं का जंगली जानवर शिकार करता है तो इस तरह की घटना में मुआवजा देने का प्रावधान है। कोटा रेंज की इस घटना में मुआवजा प्रकरण तैयार कर वन विकास निगम ने अचानकमार टाइगर रिजर्व को भेजा है। एटीआर प्रबंधन मवेशी मालिका को मुआवजा का भुगतान करेगा।

See also  बेमेतरा-बीजापुर: धान खरीदी में गड़बड़ी! किसानों में नाराजगी, सरकारी व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!