Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में SDM और नायब तहसीलदार पर मारपीट का आरोप, बुजुर्ग की मौत के बाद हड़कंप, SDM समेत 4 हिरासत में

बलरामपुर, 16 फरवरी। जिले में राजस्व टीम की कार्रवाई के दौरान कथित मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। कुसमी थाना क्षेत्र के हंसपुर गांव में SDM और नायब तहसीलदार पर तीन ग्रामीणों के साथ लाठी, लात-घूंसों से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना में घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य ग्रामीण घायल बताए जा रहे हैं। मामले के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

घटना कुसमी थाना क्षेत्र के हंसपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक राजस्व विभाग की टीम देर रात अवैध बक्साइट उत्खनन की जांच के लिए गांव पहुंची थी। टीम का नेतृत्व कुसमी SDM करूण डहरिया और नायब तहसीलदार पारस शर्मा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि टीम के साथ कुछ स्थानीय युवक भी मौजूद थे।

See also  79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने किया ध्वजारोहण

घायलों के अनुसार, गांव के तीन ग्रामीण गेहूं के खेत में सिंचाई कर वापस लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे सरना स्थल के पास उन्हें रोका गया और पूछताछ के नाम पर मारपीट की गई। आरोप है कि अधिकारियों और साथ मौजूद लोगों ने लाठी और लात-घूंसों से पिटाई की। इसके बाद तीनों को जबरन वाहन में बैठाकर कुसमी ले जाया जा रहा था। रास्ते में एक ग्रामीण की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया।

तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी लाया गया, जहां इलाज के दौरान राम नरेश राम (60) की मौत हो गई। अन्य घायलों में अजीत उरांव (60) और आकाश अगरिया (20) शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है। घायलों ने बयान दिया है कि वे किसी अवैध गतिविधि में शामिल नहीं थे और खेत से लौटते समय उन्हें रोका गया।

Advertisment

मामले के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल बढ़ गई है। SDM, नायब तहसीलदार और मारपीट में शामिल बताए जा रहे कुछ युवकों को हिरासत में लेकर राजपुर थाने में रखा गया है। जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

See also  Sarangarh News: आंगनबाड़ी सुपरवाईजर पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 3.40 लाख रूपये की ठगी...

प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि हंसपुर क्षेत्र में अवैध बक्साइट उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीणों द्वारा एक बक्साइट लोड ट्रक पकड़े जाने और ब्लैकमेलिंग की सूचना के बाद राजस्व टीम जांच के लिए पहुंची थी। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!