Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

धरदेई गांव में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, जवान बेटे की मौत का गहरा आघात, सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी…

जांजगीर-चांपा। जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदय विदारक मामला सामने आया है, घटना धरदेई गांव की है, जो शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, यहां एक दंपति ने अपने ही घर के आंगन में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह 16 तारीख को सूचना मिली कि ग्राम धरदेई निवासी कृष्ण कुमार पटेल और उनकी पत्नी रमाबाई पटेल ने अपने घर की बाड़ी में स्थित नीम पेड़ की डाली पर साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की।

मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल उम्र 47 वर्ष और कृष्ण कुमार पटेल उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों अपने घर के आंगन में पेड़ से लटके मिले। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की। पंचनामा के दौरान कृष्ण कुमार पटेल की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि वे अपने पुत्र आदित्य की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से गहरे दुखी थे और उसी सदमे में यह कदम उठा रहे हैं।

See also  खेल हमें सिखाता है कि जिंदगी में हार भी जरूरी है-खेल मंत्री टंकराम वर्मा, खेल मंत्री ने चार दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, फुटबॉल प्रतियोगिता में चार संभाग की 16 टीमें ले रहीं हिस्सा...

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही उनके बेटे की सड़क हादसे में मौत हुई थी, जिसके बाद से दंपति मानसिक रूप से बेहद व्यथित थे, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह घटना पूरे क्षेत्र को झकझोर देने वाली है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सुसाइड नोट में और क्या लिखा है, और पुलिस जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!