Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राम नाम का स्मरण मन को शांति और जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है : सभापति राजकुमार साहू

0 नगर पंचायत नवागढ़ के भांठापारा में आयोजित अखंड श्री राम नाम सप्ताह समारोह में हुए शामिल
 
जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत नवागढ़ के भांठापारा में 02 फरवरी से अखंड श्री राम नाम सप्ताह समारोह प्रारंभ हुआ है। जिसका समापन आज 10 फरवरी को होगा।
अखंड श्री राम नाम सप्ताह समारोह में गत दिवस जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री राम जी की पूजा अर्चना कर परिक्रमा किए एवं क्षेत्र की उन्नति की कामना करते हुए आशीर्वाद लिए।
इस अवसर पर सभापति श्री साहू ने भगवान श्रीराम जी के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, करुणा और त्याग की प्रेरणा देता है। राम नाम का स्मरण मन को शांति और जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उन्होंने भगवान श्रीराम जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
 आचार्य पं. अवधेश मिश्रा ने बताया कि अखंड राम नाम सप्ताह का उद्देश्य समाज में सद्भाव, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान निरंतर राम नाम का जाप एवं भजन-कीर्तन किया जा रहा है, जिससे नगर का पूरा  वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस अवसर पर संतोष साहू, नोहर साहू, गोविंद केसरवानी अवधेश मिश्रा,बसंत पवार,अमित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

See also  नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने के लिए दृढ़संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!