Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

GLD स्कूल, खैरताल में फेयरवेल पार्टी के दौरान वाहनों पर स्टंटबाजी करने के मामले में पुलिस द्वारा की गई सख्त कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। GLD स्कूल, खैरताल में फेयरवेल पार्टी के दौरान वाहनों पर स्टंटबाजी करने के मामले में पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की गई।
 घटना दिनांक 04 फरवरी 26 की है, जब फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान कार एवं स्कॉर्पियो वाहन की बोनट/छत पर युवकों द्वारा बैठकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन चालकों को पकड़ा एवं समझाइश दी गई तथा मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए 2800-2800 ₹ का समन शुल्क लिया गया।
     अपील
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार के खतरनाक स्टंट से बचें तथा यातायात नियमों का पालन करें।
 उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे, थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

See also  Big breaking jashpur महिला सरपँच की हत्या ! घर मे हुई वारदात ! आनन फानन में ले गए अस्पताल लेकिन, पढिये पूरी खबर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!