Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

धान विक्रय टोकन नहीं कटने से किसानों का आक्रोश, सरखों धान खरीदी केंद्र में जड़ा ताला

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम सरखों में धान विक्रय टोकन नहीं कटने की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। नाराज किसानों ने विरोध स्वरूप सरखों धान खरीदी केंद्र में ताला जड़ दिया और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही किसानों ने कलेक्टर जांजगीर-चांपा एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जांजगीर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
किसानों का कहना है कि वे प्रतिवर्ष अपनी धान फसल का विक्रय करते आ रहे हैं, लेकिन वर्ष 2025-26 में धान विक्रय का पंजीयन एवं भौतिक सत्यापन हो जाने के बावजूद अब तक धान विक्रय टोकन नहीं काटा जा रहा है। इसके कारण किसानों का धान कोठारों में पड़ा हुआ है और खरीदी नहीं हो पा रही है।
धान विक्रय नहीं होने से किसानों को केसीसी ऋण चुकाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद, बीज, दवा, ट्रैक्टर और हार्वेस्टर जैसे कृषि कार्यों के लिए लिए गए कर्ज का दबाव बढ़ता जा रहा है। किसानों ने बताया कि आर्थिक संकट के कारण उनके परिवारों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
किसानों ने ज्ञापन में प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द धान विक्रय हेतु टोकन काटकर खरीदी प्रक्रिया शुरू की जाए। किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आगे भी आंदोलन को तेज करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस दौरान किसानों ने ज्ञापन के साथ धान के भौतिक सत्यापन से संबंधित दस्तावेज भी प्रशासन को सौंपे।

See also  मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ ने गजमाला पहनाकर जताया आभार, केंद्र के समान डीए और गृह भाड़ा वृद्धि सहित सभी फैसले कर्मचारी हित में ऐतिहासिक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!