Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कवर्धा में अनैतिक गतिविधियों का खुलासा: मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने की कार्रवाई

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के एक मामले का खुलासा करते हुए शहर के मजगांव रोड स्थित एक मकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों में कई युवक-युवतियां संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पुलिस ने मकान मालिक सहित सभी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, बीते कुछ दिनों से स्थानीय लोगों द्वारा इस मकान में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत की जा रही थी। मोहल्लेवासियों का कहना था कि यहां लगातार बाहरी लोगों का आना-जाना बना रहता था, जिससे क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा।

See also  Chhattisgarh News : हाइवे पर पलटा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक, चालक की मौत...

आपत्तिजनक सामग्री बरामद, नाबालिग मिलने से मामला गंभीर

तलाशी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग स्कूली छात्रा के मिलने से मामला और गंभीर हो गया। पुलिस ने तत्काल आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू करते हुए सभी संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

पुलिस का कहना है कि नाबालिग से जुड़े पहलुओं की जांच विशेष संवेदनशीलता के साथ की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर चिरायु टीम ने लौटाई 66 मासूमों के चेहरे पर मुस्कान, शासकीय और निजी चिकित्सालयों में हुआ निःशुल्क उपचार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!