Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Budget 2026: निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया बजट, SME, टेक्सटाइल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दिया जोर

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में Union Budget 2026-27 पेश किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत की आर्थिक यात्रा स्थिरता, वित्तीय अनुशासन, सतत विकास और नियंत्रित महंगाई से पहचानी गई है।

दूरगामी सुधार और आत्मनिर्भर भारत
निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार ने संरचनात्मक सुधार, वित्तीय सतर्कता और मौद्रिक स्थिरता को अपनाया है। घरेलू विनिर्माण क्षमता को मजबूत किया गया, ऊर्जा सुरक्षा सशक्त हुई और आयात पर निर्भरता कम की गई। साथ ही रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता और सेवाओं तक सार्वभौमिक पहुंच पर भी ध्यान दिया गया।

आर्थिक प्रगति और 7%+ GDP वृद्धि
वित्त मंत्री ने कहा कि इन उपायों के परिणामस्वरूप भारत की अर्थव्यवस्था ने 7.2% की GDP वृद्धि दर हासिल की। गरीबी में कमी और जीवन स्तर में सुधार भी महत्वपूर्ण रूप से देखा गया।

See also  CG NEWS : टर्बुलेंस में फंसी रायपुर-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट, पायलट ने सूझबूझ दिखाकर बचाई यात्रियों की जान

SME, टेक्सटाइल और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बूस्टर
निर्मला सीतारमण ने 10 हजार करोड़ का SME ग्रोथ फंड और टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने की योजना की घोषणा की। 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट पर फोकस रहेगा।

सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 और तकनीकी कौशल
वित्त मंत्री ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत उद्योग-नेतृत्व वाले रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटरों पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि तकनीक आधारित और कुशल वर्कफोर्स तैयार किया जा सके।

Advertisment

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की मजबूती
निर्मला सीतारमण ने वैश्विक व्यापार और सप्लाई चेन के दबावों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत की दिशा में बढ़ता रहेगा, निर्यात बढ़ाएगा और स्थिर दीर्घकालिक निवेश आकर्षित करेगा।

See also  HMPV Virus : कोरोना महामारी के बाद HMPV की दस्तक, यहां मिले मरीज, ऐसे करें लक्षणों की पहचान और इससे बचाव...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!