Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने संत रविदास का नाम लेकर आज शुरू किया भाषण, बोलीं- हमने गरीबी हटाने के लिए किये बहुत काम

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में Union Budget 2026 पेश किया। उन्होंने कहा कि माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती जैसे पावन अवसर पर यह बजट आम जनता और देश की आर्थिक स्थिरता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

निवेश और आत्मनिर्भरता को मिला प्रमुख स्थान
निर्मला सीतारमण ने बताया कि उनकी सरकार पिछले 12 साल से निवेश बढ़ाने पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आत्मनिर्भरता देश की आर्थिक रणनीति का मूल मंत्र है और सरकार के फैसले नागरिकों तक लाभ पहुँचाने की दिशा में हैं।

देश की अर्थव्यवस्था 7% की ग्रोथ के साथ
वित्त मंत्री ने बताया, “पिछले साल देश की अर्थव्यवस्था 7% ग्रोथ रेट की दर से बढ़ी। पीएम मोदी के नेतृत्व में किए गए आर्थिक सुधारों से निवेश, रोजगार और आम जनता के हितों को बल मिला है।”

See also  90 लाख की ठगी का खुलासा: सोना नवीनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, 24 घंटे में महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

बजट में रोजगार और आर्थिक स्थिरता पर जोर
निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट में रोजगार सृजन, पूंजीगत निवेश और आर्थिक स्थिरता पर विशेष ध्यान दिया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि आर्थिक वृद्धि लगातार बनी रहे और महंगाई पर नियंत्रण रखा जाए।

आम जनता और निवेशकों के लिए संकेत
बजट में आम जनता और निवेशकों को सकारात्मक संकेत दिए गए हैं। EV, हाउसिंग, सेमीकंडक्टर और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर्स में निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!