Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर पुलिस कमिश्नर का नशे पर बड़ा एक्शन, लगाया रोलिंग पेपर और गोगो स्मोकिंग कोन पर बैन

रायपुर : राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के सातवें दिन ही पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने नशे के खिलाफ सख्त आदेश जारी किया। गुरुवार को जारी आदेश में शहर में गोगो स्मोकिंग कोन (गोगो पेपर), रोलिंग पेपर और परफेक्ट रोल पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया।

सूखे नशे पर बड़ा असर
इन सभी सामग्रियों का इस्तेमाल सूखे नशे जैसे चरस और गांजा के सेवन में होता है। रायपुर शहर में पिछले कुछ वर्षों से इनका इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। ये सामान आसानी से पान की दुकानों, किराना दुकानों और चाय ठेलों में उपलब्ध हो जाता था। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि शहर में बढ़ते अपराधों में इसका बड़ा हाथ है।

See also  CG NEWS : समाधान शिविर में शराब दुकान हटाने की उठी मांग, 15 दिन में कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी...

कमिश्नर का फोकस: अपराध और नशा नियंत्रण
राज्य शासन ने 23 जनवरी को रायपुर में पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति की थी। कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सबसे पहले नशे के खिलाफ अभियान को प्रमुखता दी है। उनका मानना है कि शहर में अपराध और नशे का आपसी संबंध है। इस नए प्रतिबंध के बाद पुलिस सख्ती से दुकानों और विक्रेताओं की निगरानी करेगी।

किराना दुकानों और पान की दुकानों से हटाया जाएगा नशे का सामान
नए आदेश के अनुसार, शहर में जो भी दुकानें रोलिंग पेपर, गोगो स्मोकिंग कोन या परफेक्ट रोल जैसी वस्तुएँ बेचती हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

See also  रेंजर मनेंद्रगढ़ की निष्क्रियता और वन कर्मियों के निकम्मेपन से कट गए रतौरा पश्चिम के सागौन प्लांटेशन, रेंजर की लापरवाही का गजब मंजर , रतौरा सर्किल के सारे कंपार्टमेंट हो गए अतिक्रमण के शिकार...

युवाओं और समाज पर प्रभाव
पुलिस अधिकारी आशा कर रहे हैं कि इस कदम से युवाओं में नशे की पहुंच कम होगी और शहर में अपराध दर घटेगी। वहीं, जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को सूखा नशा करने के खतरों के बारे में भी चेताया जाएगा।

Advertisment

रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि यह सिर्फ शुरुआत है। भविष्य में अन्य नशे की वस्तुओं पर भी सख्ती और नियमित छापेमारी जारी रहेगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!