Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RJD बैठक से पहले रोहिणी आचार्य का विस्फोट, बोलीं- पार्टी में घुसपैठियों का कब्जा, अंदरूनी कलह उजागर

पटना। बिहार की राजधानी पटना में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक से ठीक पहले पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट ने सियासी हलचल तेज कर दी है। उन्होंने पार्टी के अंदरूनी हालात को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर करते हुए RJD की स्थिति को “बदहाल” और “चिंताजनक” बताया है।

‘सच्चा लालूवादी सवाल जरूर करेगा’
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जो वास्तव में लालूवादी होगा, जिसने लालू प्रसाद यादव द्वारा हाशिए पर खड़े समाज, वंचितों और कमजोर वर्गों के लिए किए गए संघर्ष को समझा होगा, वही पार्टी की मौजूदा हालत पर सवाल उठाएगा। उन्होंने कहा कि लालू जी की विचारधारा और सामाजिक-आर्थिक न्याय की विरासत को आगे बढ़ाने की चिंता रखने वाला कोई भी व्यक्ति पार्टी की बदहाली पर चुप नहीं रह सकता।

See also  रायपुर की ऐसी छवि बनाएं कि देशभर में राजधानी की एक विशेष पहचान हो : बृजमोहन अग्रवाल...

https://x.com/RohiniAcharya2/status/2015247833868501048?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2015247833868501048%7Ctwgr%5E4c2105d0ead6b8e492319eb12cb87f08b7bd165e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnishaanebaz.com%2Frohini-acharya-rjd-national-executive-meeting-statement%2F

‘घुसपैठियों के हाथ में पार्टी की कमान’
रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में पार्टी के कुछ नेताओं पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि आज जन-जन की पार्टी कही जाने वाली RJD की असली कमान ऐसे लोगों के हाथों में है, जिन्हें फासीवादी ताकतों ने साजिश के तहत भेजा है। उनका आरोप है कि ये लोग लालूवाद को कमजोर करने के मकसद से पार्टी में कब्जा जमाए बैठे हैं और अपने गंदे इरादों में काफी हद तक सफल भी दिख रहे हैं।

नेतृत्व पर सीधा सवाल
पार्टी नेतृत्व को कठघरे में खड़ा करते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा कि जिम्मेदारी संभाल रहे लोग सवालों से भाग रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तथ्यों के साथ जवाब देने के बजाय भ्रम फैलाया जा रहा है और लालूवाद व पार्टी हित की बात करने वालों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उनका कहना है कि नेतृत्व को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

Advertisment

चुप्पी पर भी उठाए सवाल
रोहिणी आचार्य ने यह भी कहा कि अगर नेतृत्व सवालों पर चुप्पी साधता है, तो यह साजिश करने वाले गिरोह के साथ मिलीभगत का संकेत माना जाएगा। उनके इस बयान को कार्यकारिणी बैठक से पहले पार्टी के अंदर बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

See also  राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025: उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ से शामिल होने वाले युवाओं को मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष,मंत्रीगणों सहित विधायकों ने दी शुभकामनाएं...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!