Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Jagdalpur News : दंतेश्वरी मंदिर चोरी: आरोपी की तस्वीर आई सामने, पकड़वाने पर 5 हजार का इनाम घोषित

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित प्रसिद्ध माँ दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी के मामले में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 23 और 24 जनवरी की दरमियानी रात अज्ञात चोर द्वारा मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। मंदिर पुजारी की सूचना पर 24 जनवरी की सुबह पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ सिन्हा के निर्देशन में जिला पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुल 9 टीमों का गठन कर जांच की जा रही है।

अब तक की जांच में शहर के 100 से अधिक शासकीय एवं निजी सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी के चेहरे की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने चोर की तस्वीर सार्वजनिक कर दी है और उसके संबंध में सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति को **₹5,000 नगद इनाम** देने की घोषणा की है।

See also  बढ़ी शासकीय स्कूलों की गुणवत्ता, प्रवेश के लिए लगी होड़, प्रदेश में शिक्षा का स्तर हुआ एक समान : मुख्यमंत्री बघेल...

इसके साथ ही 4 से 5 पुलिस टीमें ओडिशा एवं पड़ोसी जिलों में भी सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। उल्लेखनीय है कि चोरी की घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी तथा जांच के दौरान आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए थे। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है और नई जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई व प्रगति से अवगत कराया जाएगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!