Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : शराब दुकान के कर्मचारी ने खुद को लगाई आग, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा: सक्ती जिले के जैजैपुर स्थित शराब दुकान में कार्यरत एक प्लेसमेंट कर्मचारी द्वारा आत्मदाह का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शराब दुकान परिसर के सामने की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों की तत्परता से उसे समय रहते बचा लिया गया।

समय पर इलाज से बची जान

घटना के बाद कर्मचारी को तत्काल जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत स्थिर है और निगरानी में इलाज जारी है।

सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

आत्मदाह का प्रयास करने वाले कर्मचारी की पहचान आकाश कर्ष के रूप में हुई है, जो जैजैपुर शराब दुकान में सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। आकाश ने घटना से पहले एक पत्र लिखा, जिसमें उसने जिला आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों और प्लेसमेंट एजेंसी पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Advertisment

ट्रांसफर की धमकी और पैसों की मांग का आरोप

See also  मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन, स्कूली विद्यार्थियों ने ‘‘कोसा कांसा कचन वोट करेगा जन-जन‘‘ की थीम पर निकाली रैली...

सुसाइड नोट में उल्लेख किया गया है कि उसे जैजैपुर से सक्ती ट्रांसफर करने की धमकी दी जा रही थी और पैसों की मांग कर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि वेतन बढ़ने के बाद प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा कर्मचारियों से पैसे मांगने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं।

कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि की प्रतिक्रिया

मामले पर कांग्रेस विधायक के जिला प्रतिनिधि उमाशंकर चन्द्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और प्लेसमेंट कंपनी तथा आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर निष्पक्ष जांच के बाद कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

See also  C.G Weather : कड़ाके की ठंड से कांपा छत्तीसगढ़! कई जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट

पुलिस का बयान

जैजैपुर थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर स्टाफ भेजा गया और घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच और पूछताछ जारी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!