Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IND vs NZ T20 match : रायपुर में आज IND vs NZ टी-20 मुकाबला: दर्शकों के लिए रूट चार्ट जारी, नया रायपुर में भारी वाहनों पर रोक

रायपुर: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें गुरुवार को ही रायपुर पहुंच चुकी हैं और मैच को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है।

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, भारी वाहनों की एंट्री बंद

IND vs NZ T20 match : मैच देखने आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए ट्रैफिक रूट चार्ट जारी किया गया है, जिससे भीड़भाड़ से बचा जा सके।
नया रायपुर क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक मध्यम और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

एंट्री और टिकट से जुड़े नए नियम

See also  रायपुर दक्षिण उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीते

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने इस बार कुछ अहम बदलाव किए हैं—

Advertisment
  •  मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा
  •  दर्शकों की एंट्री दोपहर 4 बजे से खुलेगी
  •  फर्स्ट इनिंग के बाद किसी को भी स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा
  •  बिना फिजिकल टिकट के एंट्री नहीं दी जाएगी
  •  सीटें पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर होंगी

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मैच के दौरान सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

  •  350 से अधिक प्राइवेट बाउंसर्स तैनात किए जाएंगे
  •  CSCS के 45 अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे
  •  स्टेडियम के 13 गेटों पर लोहे की रेलिंग लगाई गई है
  •  बाउंड्री पर अतिरिक्त बाउंसर्स तैनात रहेंगे
See also  बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित, महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त...

एंट्री गेट्स पर तिहरी निगरानी

स्टेडियम के सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस, प्राइवेट गार्ड और क्रिकेट संघ के कर्मचारियों की संयुक्त ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अवैध एंट्री को रोका जा सके।
पिछले ODI मैच में सुरक्षा में चूक के चलते कुछ दर्शक मैदान में पहुंच गए थे, जिससे सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

टिकट और दर्शक क्षमता

इस बार जनरल टिकट के दाम पिछले वनडे मुकाबले के समान रखे गए हैं।

* टिकट की कीमत 800 रुपये से शुरू होकर 25,000 रुपये तक रही
* कुल 35,000 टिकट बिक चुके हैं

See also  रजा मोबाइल शॉप में में चोरी करने वाले चोर गिरोह को किया गिरफ्तार, साइबर टीम एवं थाना चांपा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही...

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

टीम इंडिया:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन

न्यूजीलैंड:
मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!