Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

युवा दिवस पर दिल्ली IAS एकेडमी ने मनाया स्थापना का 19वां वर्ष, युवाथान मैराथन का भव्य आयोजन

0. स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन और एकाग्रता का संदेश

स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस, जिसे पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, के अवसर पर दिल्ली IAS एकेडमी ने अपने स्थापना के 19 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रातःकाल एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा “युवाथान मैराथन” का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, सकारात्मक सोच और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति

मैराथन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार रहे एवं विशिष्ट अतिथि संस्थान के संस्थापक श्री सौरभ चतुर्वेदी की माता जी श्रीमती प्रमिला चतुर्वेदी जी रहीं अतिथियों ने युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

See also  गरियाबंद: प्रेम प्रसंग में आत्महत्या? पेड़ से लटकी मिली युवक-युवती की लाश, सुसाइड नोट बरामद...

केक काटकर किया गया मैराथन का शुभारंभ

Advertisment

दिल्ली IAS एकेडमी के 19वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर युवाथान मैराथन को रवाना किया गया। मैराथन में बड़ी संख्या में एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को किया गया सम्मानित

मैराथन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए—
जिसमें पुरुष वर्ग से प्रथम स्थान अंकित कुमार
द्वितीय स्थान भूषण प्रताप एवं तृतीय स्थान कृष्ण यादव ने प्राप्त किए और महिला वर्ग से
प्रथम स्थान ओम साहू, द्वितीय स्थान सरगम चौहान एवं तृतीय स्थान मोनिश पटेल ने प्राप्त की इन सभी विजेताओं को संस्थान की ओर से क्रमशः ₹3100, ₹2100 एवं ₹1100 की नगद राशि, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

See also  धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

योग और मेडिटेशन पर दिया गया मार्गदर्शन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार ने छात्रों को एकाग्रता, मानसिक संतुलन और सफलता के लिए योग एवं ध्यान (मेडिटेशन) के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्थिरता भी अत्यंत आवश्यक है।

युवाओं को मिला प्रेरणा का संदेश कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के प्रमुख श्री सौरभ चतुर्वेदी जी ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली पूंजी है और ऐसे आयोजन युवाओं को लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध और अनुशासित बनाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में दिल्ली IAS एकेडमी प्रबंधन द्वारा मुख्य प्रबंधक श्रीमती विद्या चतुर्वेदी जी और कार्यकारी निदेशक ई नवनीत सिंह राठौर ने अतिथियों, जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग, पुलिस प्रशासन और यातायात विभाग को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं प्रतिभागियों और आयोजन से जुड़े संस्थान के सभी सभी कर्मचारियों सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया

See also  जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को, सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी, खेल संघ संस्था के पदाधिकारी, विद्यालय, महाविद्यालय के छात्र-छात्राऐं, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक ले सकते है भाग...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!