Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: तालाब किनारे बरगद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक, गांव में मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा। मामला जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा का है, जहां तालाब किनारे बरगद के पेड़ में फंदे पर लटकता एक युवक का शव मिला है। मृतक युवक का नाम उज्ज्वल सूर्यवंशी बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 19 वर्ष है।

जानकारी के अनुसार युवक का शव उसके घर से महज 20 मीटर की दूरी पर तालाब किनारे बरगद के पेड़ में लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

See also  पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!