Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर ही मौत…

रायपुर,11 जनवरी। राजधानी रायपुर में सुसाइड का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. राजेंद्र नगर इलाके में युवक ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान असलम अंसारी के रूप में हुई है. वह मध्यप्रदेश के रीवा का निवासी था. जानकरी के मुताबिक, न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में डॉल्फिन कॉलोनी में युवक ने 8 वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. मृतक की पहचाल रीवा, मध्यप्रदेश निवासी असलम अंसारी (27 साल) के रूप में हुई है.

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल युवक ने आत्महत्या का फैसला क्यों किया, इसकी जांच जारी है. बता दें कि राजेंद्र नगर थाना इलाके में 1 हफ्ते के भीतर यह आत्महत्या का दूसरा मामला है. इससे पहले अमलीडीह के मारुति रेजिडेंसी में 18 साल की हनीफा उर्फ अनिमा पटेल ने सुसाइड की थी.

See also  पेट्रोल की कीमतों में उछाल, Swiggy-Zomato से खाना मंगवाना हो सकता है महंगा!

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!