छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
10वीं इंडो नेपाल चैंपियनशिप 2026 में जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों की शानदार जीत

जांजगीर-चांपा। एचजीएम जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर के छात्रों ने 10वीं इंडो-नेपाल चैंपियनशिप 2026 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर शानदार सफलता हासिल की है, जो 04 जनवरी से 08 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थी।
रियान मिरी ने एथलेटिक्स में 11.15 सेकंड का प्रभावशाली समय निकालकर गोल्ड मेडल हासिल किया।
सृजन भारती ने एसडीपीएफ डॉजबॉल टीम के एक गौरवशाली सदस्य के रूप में डॉजबॉल में गोल्ड मेडल जीता।
विद्यालय के पूर्व छात्र गजेन्द्र कश्यप ( जनरल सेक्रेटरी छत्तीसगढ़) को रेफरी वीजल्स के लिए रखा गया था। यह उपलब्धि विद्यालय प्रबंधन के दिशा निर्देशन सहयोग व विद्यालय प्राचार्या का मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत व लगन का परिणाम है।
इन उल्लेखनीय उपलब्धियों ने स्कूल, जिले और राज्य को बहुत गर्व और सम्मान दिलाया है।
विद्यालय द्वारा छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी गई और भविष्य में उनकी निरंतर सफलता और अन्य उपलब्धियों की कामना की गई ।



