Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा सालाना 5 लाख तक मुफ्त इलाज, जानिए रायपुर में कहां हो रहा कार्ड का पंजीयन

रायपुर : रायपुर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत नए आयुष्मान कार्ड का पंजीयन लगातार जारी है। इस योजना के अंतर्गत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिसके माध्यम से उन्हें हर वर्ष पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ राशन कार्डधारी परिवारों के पात्र सदस्यों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आधार कार्ड रखने वाले सभी पात्र वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं। वय वंदना कार्ड के जरिए सूचीबद्ध शासकीय और निजी अस्पतालों में गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज कराया जा सकेगा, जिससे बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी।

See also  छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में 368 अटल टिंकरिंग लैब्स का सफल संचालन...

इसके अलावा जिन परिवारों के पास राशन कार्ड है और जिनका नाम उसमें दर्ज है, उनके सभी पात्र सदस्यों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लाभार्थी परिवार योजना से जुड़े अस्पतालों में निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। नया आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए नागरिक अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चॉइस सेंटर में जाकर पंजीयन करवा सकते हैं।

अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्रों में सोसाइटी और कॉलोनी स्तर पर विशेष पंजीयन शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर के आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है या हेल्पलाइन नंबर 0771-4045849 पर कॉल कर जानकारी ली जा सकती है।

See also  एमपी में खपा दी 13 करोड़ की एक्सपायरी बीयर, अब होगी जांच…

आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता की जांच करने के लिए 14555 पर कॉल किया जा सकता है। इसके अलावा pmjay.gov.in वेबसाइट के माध्यम से भी पात्रता की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Advertisment

इस योजना के तहत पुरानी बीमारियों सहित अधिकांश बीमारियां कवर की जाती हैं। अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद का खर्च, जांच, ऑपरेशन, इलाज और परिवहन पर होने वाला खर्च भी योजना में शामिल है। अब तक देशभर में इस योजना के तहत पांच करोड़ से अधिक लोग मुफ्त इलाज का लाभ उठा चुके हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!