Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : सेक्स रैकेट के शक में स्पा सेंटरों पर छापा, संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर थाने में कान पकड़कर खड़े रहे संचालक

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय इलाकों में स्थित पांच स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की गई। जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आने पर पुलिस ने संबंधित स्पा संचालकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।

सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा जिन स्पा सेंटरों की जांच की गई, उनमें 36 मॉल स्थित एक्वा स्पा, व्यापार विहार का एसीसी स्पा, भारतीय नगर स्थित दर्शना स्पा, मैग्नेटो मॉल के पास एलिमेंट्स स्पा और महाराणा प्रताप चौक स्थित एक्वा-2 स्पा शामिल हैं। पुलिस टीम ने इन सभी स्पा सेंटरों में सघन जांच करते हुए वहां कार्यरत स्टाफ, ग्राहकों की एंट्री रजिस्टर, पहचान पत्र, लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तातापानी स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद...

पुलिस जांच में पाया गया कि कुछ स्पा सेंटरों में निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था। खासकर स्टाफ की जानकारी, ग्राहकों के रिकॉर्ड और लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों में अनियमितताएं पाई गईं। इसके अलावा इन स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों और बाहरी युवकों के लगातार आने-जाने की शिकायतें भी पुलिस को मिल रही थीं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

इस पूरे अभियान की जानकारी देते हुए सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें आ रही थीं। कुछ सेंटरों में युवतियों से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन की शिकायतें थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मंगलवार शाम विशेष टीम गठित कर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया।

See also  Baba Bageshwar In Hyderabad: मौलाना के बयान पर बाबा बागेश्वर का तीखा पलटवार: बोले— “अमर-अकबर-एंथनी का बाप भी हिंदू निकला”

जांच के दौरान अनियमित गतिविधियों के संकेत मिलने पर पुलिस ने चार स्पा सेंटरों के संचालकों को थाना लाकर उनसे पूछताछ की। नियमों की अनदेखी और अनुशासनहीनता पाए जाने पर पुलिस ने उन्हें कान पकड़कर उठक-बैठक कराई और इसके बाद प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा यह सख्त कदम उठाने का उद्देश्य स्पा सेंटरों के संचालन में पारदर्शिता लाना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना बताया गया।

Advertisment

पुलिस ने जिन स्पा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की, उनमें अविनाश लहरे (33 वर्ष, निवासी उसलापुर), ऋषभ सारथी (20 वर्ष, निवासी उसलापुर), मोहम्मद मोइन खान (33 वर्ष, निवासी टॉप्सिया तिलजला, पश्चिम बंगाल), मनीष जोशी (28 वर्ष, निवासी विद्यानगर) और अमन सेन (23 वर्ष, निवासी महाराणा प्रताप चौक) शामिल हैं।

See also  जिला पुलिस द्वारा अर्ध सैनिक पुलिस बल के साथ पामगढ़, बलौदा, अकलतरा क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!