Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

liquor Scam : सौम्या चौरसिया की बढ़ीं मुश्किलें, ED के बाद EOW की गिरफ्तारी की आशंका, हाईकोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत याचिका

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी रही सौम्या चौरसिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की कार्रवाई का भी डर सताने लगा है। इसी आशंका के चलते सौम्या चौरसिया ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान शासन की ओर से जवाब पेश करने के लिए समय मांगा गया है। कोर्ट ने शासन को मोहलत देते हुए अगली सुनवाई गुरुवार को निर्धारित की है।

दरअसल, शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED पहले ही सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अब EOW ने भी उन्हें इस मामले में पूछताछ और कार्रवाई के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लेने हेतु ED की स्पेशल कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया है।

See also  मुख्य सचिव जैन ने छत्तीसगढ़ विजन 2047 के संबंध में संभागायुक्तों और कलेक्टरों की बैठक ली, क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं क्षमताओं को विजन डाक्यूमेंट में शामिल करने के निर्देश...

EOW की इस पहल के बाद सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी की आशंका और गहरा गई है। इसी कारण उन्होंने गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब सभी की निगाहें गुरुवार को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां कोर्ट शासन के जवाब के बाद आगे का रुख तय करेगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!