Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हाई टेंशन पावर लाइन के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध जांजगीर पुलिस की कार्यवाही

0 निर्माण स्थल पर विवाद करने वाले महिला पुरुष सहित कुल 13 लोगों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। हाई टेंशन पावर लाइन के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध जांजगीर पुलिस ने कार्यवाही की है।दिनांक 6 जनवरी 26 को बिलासपुर रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में जांजगीर क्षेत्र के शुकली एवं नवापारा में हाई टेंशन 132 के वी हाई टेंशन लाइन का नया निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें ग्राम सुकली एवं नवापारा के कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा निर्माण कार्य का विरोध किया जा रहा था। जिस पर राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं पुलिस टीम के द्वारा मौके पर जाकर स्थानीय लोगों को समझाइश दिया जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों के द्वारा अनावश्यक विवाद किया जा रहा था जिन्हें पुलिस टीम के द्वारा थाना लाया गया तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया। सभी अनावेदको को निर्माण के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया सभी अनावेदको को तथा जमीन मालिकों को समझाइश दिया गया तथा प्रोजेक्ट के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया जिस पर अनावेदकों द्वारा निर्माण कार्य में व्यवधान नहीं डालने के संबंध में सहमति बनी, बाद में सभी अनावेदको के विरुद्ध इस्तगाशा तैयार कर तहसीलदार महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिस पर तहसीलदार महोदय द्वारा सभी अनावेदकों को जमानत पर छोड़ा गया इस दौरान SDM जांजगीर सुब्रत प्रधान, CSP कोतवाली योगिता खापरडे, तहसीलदार बी आर मंडावी, नायब तहसीलदार वर्षा अग्रवाल सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  KORBA BREAKING:गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने मैनेजर को किडनैप कर पीटा:मारपीट से फूटा सिर, कमरे में हुआ बेहोश, नाइट शिफ्ट नहीं लगाने पर एम्बुलेंस से अपहरण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!