Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर पुलिस दोपहिया चालकों की सुरक्षा को लेकर सक्रिय, हेलमेट जन-जागरूकता बाइक रैली आयोजित 

37 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का द्वितीय दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय जांजगीर में वृहद रूप से हेलमेट जागरूकता रैली निकाला गया
 
जांजगीर-चांपा। 01 जनवरी 2026 से पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने के सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है, इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा आज दिनांक 02 जनवरी 2025 को हेलमेट जन जागरूकता बाईक रैली आयोजन किया गया।
 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में CSP योगिताबाली खापर्डे द्वारा हरी झण्डी दिखाकर उक्त रैली को रवाना किया गया।पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर से प्रारंभ किया जाकर कचहरी चौक, नेता जी चौक होते हुए नैला रेलवे स्टेशन चौक तक किया, बाद में वापस नेता जी चौक से लिंक रोड होते हुए पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर आया। हेलमेट बाईक रैली में जिले के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा दोपहिया वाहन चलाकर आम नागरिकों को दोपहया वाहन चालने के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने के लिए प्रेरित किया गया।
 पुलिस हेलमेट जागरूकता रैली का उद्देश्य
सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु व गंभीर चोटों को कम करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों व पीछे बैठने वाले यात्रियों को हेलमेट पहनने के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
 हेलमेट का उपयोग सिर की चोटों से बचाव में अत्यंत प्रभावी है और यह जीवन रक्षक साबित होता है। रैली के माध्यम से नागरिकों को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित गति, और जिम्मेदार ड्राइविंग के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही, यह संदेश दिया गया कि हेलमेट पहनना केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि स्वयं और परिवार की सुरक्षा का संकल्प है।
 जिले में सड़क दुर्घटना से हुई कुल मृत्यु में लगभग 62% दोपहिया वाहन चालक की मृत्यु हुई हैं। सड़क दुर्घटना के विक्टिम में दुपहिया वाहन चालक ही सबसे बड़े स्टेकहोल्डर है। अतः जिले के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एवं उसकी आवश्यकता को समझाने के लिए यह रैली निकाली गई है।
 पुलिस विभाग आमजन से अपील करता है कि वे नियमित रूप से मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें, नाबालिगों को वाहन न चलाने दें, और सड़क सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं। इस सामूहिक प्रयास से ही सुरक्षित सड़कों का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

See also  आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में सुव्यवस्थित धान खरीदी की तैयारी के लिए प्रशिक्षण आयोजित

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!