Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: नशे की हालत में युवक-युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर घंटों हंगामा,

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात नशे की हालत में युवक और युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा सड़क पर देखने को मिला। दोनों के बीच हुए विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि युवती बीच सड़क युवक को थप्पड़ मारती रही और गाड़ियों के सामने कूदकर जान देने का नाटक करती नजर आई। यह पूरा घटनाक्रम कोनी थाना क्षेत्र का है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना में शामिल युवक तालापारा क्षेत्र का निवासी है, जबकि युवती भी उसी मोहल्ले की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। नशे की हालत में दोनों देर रात सड़क पर पहुंचे और आपसी विवाद शुरू हो गया।

See also  SAD NEWS: कैंसर से जंग हार गई 44 साल की असम की फेमस सिंगर गायत्री हजारिका…

यह घटना मंगलवार देर रात कोनी रोड पर हुई, जब सड़क पर सामान्य आवागमन चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब एक घंटे तक दोनों ने सड़क के बीच हंगामा किया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती अचानक युवक पर गुस्सा निकालने लगी और उसे थप्पड़ मारने लगी। कुछ देर बाद वह सड़क पर दौड़ते वाहनों के सामने कूदने की कोशिश करने लगी। कई बार युवक ने उसे खींचकर किनारे किया और शांत करने की कोशिश करता रहा। वीडियो में युवक युवती को मनाते हुए और उसे खुद को नुकसान न पहुंचाने की अपील करते हुए दिख रहा है।

See also  ट्रंप के ऐलान के बाद थमी ईरान-अमेरिका-इजरायल की जंग! फिर क्यों उठने लगी अमेरिकी राष्ट्रपति के इस्‍तीफे की मांग…

जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले युवती अपने परिचित की एक महिला के साथ कोनी रोड गई थी, जहां युवक भी मौजूद था। उसी दौरान दोनों ने शराब पी थी। नशे की हालत में पुरानी बातों को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो सार्वजनिक ड्रामे में बदल गया। हालांकि, विवाद की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Advertisment

घटना को देखकर शुरुआत में कुछ लोगों को लगा कि युवक युवती से छेड़खानी कर रहा है, जिसके बाद आसपास मौजूद युवकों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों को वहां से ले गई। हालांकि, किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

See also  हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित... मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई...

इस मामले में कोनी थाना प्रभारी भावेश सेंडे ने कहा कि उन्हें युवक-युवती के बीच मारपीट या हंगामे की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस द्वारा किसी को हिरासत में लेने या कार्रवाई करने की जानकारी उनके पास नहीं है।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की निष्क्रियता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोग सार्वजनिक स्थान पर इस तरह के हंगामे और जान जोखिम में डालने वाले कृत्य पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले ने पब्लिक सेफ्टी और कानून व्यवस्था को लेकर बहस छेड़ दी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!