Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Nostradamus Predictions 2026 : नास्त्रेदमस की खौफनाक भविष्यवाणियां, युद्ध और तबाही के संकेत

नई दिल्ली। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका पूरा नाम माइकल दि नास्त्रेदमस था। उनकी प्रसिद्ध पुस्तक ‘लेस प्रोफेटिज’ (Les Propheties) में की गई भविष्यवाणियां आज भी लोगों के बीच रहस्य और कौतूहल का विषय बनी हुई हैं। कहा जाता है कि उनकी कई भविष्यवाणियां समय के साथ सच साबित हुई हैं। अब नास्त्रेदमस की साल 2026 को लेकर की गई कुछ भविष्यवाणियां डर और जिज्ञासा दोनों बढ़ा रही हैं।

मधुमक्खियों का झुंड या आधुनिक हथियार?
नास्त्रेदमस ने अपनी पुस्तक में सीधे तौर पर साल 2026 का उल्लेख नहीं किया है, लेकिन विश्लेषक उनकी किताब में लिखे ‘26’ नंबर के दोहे को साल 2026 से जोड़कर देख रहे हैं। इस दोहे में लिखा है—
“मधुमक्खियों का बड़ा झुंड उठेगा… रात में घात लगाकर हमला होगा।”

See also  अब शहरों से ही नहीं, गांव से भी तैयार हो रहे उद्यमी.... रूरल इंडस्ट्रियल पार्क पुहपुटरा में महिला उद्यमी चला रहीं बेकरी यूनिट, टसर रेशम धागाकरण का काम भी जारी....

विशेषज्ञों का मानना है कि इसका आशय असली मधुमक्खियों से नहीं, बल्कि आधुनिक युद्ध में इस्तेमाल होने वाले घातक सैन्य ड्रोन से हो सकता है। इसी आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि साल 2026 में किसी बड़े युद्ध या सैन्य संघर्ष की स्थिति बन सकती है।

पश्चिमी देशों को लेकर चेतावनी
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों में स्विट्जरलैंड के एक शहर में खून की नदियां बहने का भी उल्लेख मिलता है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है—
“पश्चिम की रोशनी खामोशी में खो जाएगी” और “पूर्व में तीन आग उठेंगी।”
विश्लेषकों के अनुसार, यह संकेत पश्चिमी देशों की ताकत कमजोर होने और पूर्वी देशों के बढ़ते प्रभाव की ओर इशारा करता है।

See also  भगवान का दूसरा रूप होते हैं डॉक्टर, श्री नर्सिंग होम हॉस्पिटल के डाक्टरों ने किया संतोष का सफल आपरेशन,संतोष और परिजनों के चहरे में आई खुशी

किसी महान व्यक्ति की मौत का संकेत
साल 2026 को लेकर नास्त्रेदमस की एक और भविष्यवाणी लोगों को चिंतित कर रही है। इसमें कहा गया है—
“एक महान व्यक्ति एक ही दिन में बिजली की तरह गिरा दिया जाएगा।”
इस भविष्यवाणी को किसी बड़े और प्रभावशाली व्यक्ति की अचानक मौत से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में काफी हलचल मची हुई है।

Advertisment

रहस्य बना हुआ है भविष्य
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों की भाषा प्रतीकात्मक और रहस्यमयी मानी जाती है, जिस कारण विद्वान और विशेषज्ञ इनके अलग-अलग अर्थ निकालते रहे हैं। साल 2026 को लेकर की गई ये भविष्यवाणियां भी अभी अटकलों और विश्लेषणों के दायरे में हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में इनमें से कौन-सी भविष्यवाणी सच साबित होती है और कौन-सी केवल रहस्य बनकर रह जाती है।

See also  कलेक्टर-एसपी ने ली राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक, आपसी समन्वय स्थापित कर बेहतर कानून व्यवस्था के लिए कार्य करें- कलेक्टर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!