Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सुकमा में सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मार गिराए 3 माओवादी

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुुरुवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुए एक भीषण मुठभेड़ में एक महिला माओवादी समेत तीन माओवादी मारे गिरायागया है. तीन माओवादियों के एनकाउंटर पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जंगल में उनकी मौजूदगी सूचना पर DRG टीम ने माओवादियों को घेर कर ढेर कर दिया.

छ्त्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल व पहाड़ी में छिपे तीनों नक्सलियों को डीआरजी की टीम ने मोर्चाबंदी करके ढेर करने में सफलता पाई. मुठभेड़ में मारे गए गए तीनों माओवादियों को सुरक्षा बलों ने गुरुवार सुबह से घेरा हुआ था.

See also  पीएम मोदी की मौजूदगी में DGP-IG कॉन्फ्रेंस शुरू, छत्तीसगढ़ के DGP इस मुद्दे पर रखेंगे अपनी बात

एक महिला माओवादी समेत 3 नक्सलियों को एनकाउंटर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दल को माओवादी विरोधी अभियान में रवाना किया गया था, जहां घेरकर एक महिला माओवादी समेत 3 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार दिया गया.

सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच सुबह से गोलीबारी
रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी. सुबह से जारी मुठभेड़ में अभी तक एक महिला माओवादी समेत तीन माओवादियों के मारे जाने की जानकारी मिली है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान पूरा होने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी दी जाएगी.

See also  डाइट जांजगीर में जेनेटिक्स पर कार्यशाला सम्पन्न, इस कार्यशाला में पामगढ़, बलौदा और बम्हनीडीह विकासखण्ड के जीवविज्ञान व्याख्याता हुए शामिल...

मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी में हुआ, जहां तीनों माओवादी छिपे हुए थे. जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम ने घेरकर एक महिला माओवादी समेत 3 नक्सलियों को जंगल में ढेर कर दिया.

Advertisment

नारायणपुर में कुल 11 नक्सलियों ने आत्म-समर्पण किया
गौरतलब है बुधवार को नारायणपुर में कुल 11 नक्सलियों ने आत्म-समर्पण कर दिया था. सरेंडर करने वाले कुल 11 नक्सली माड़ बचाव अभियान और “पूना मार्गेम – आत्मसमर्पण से पुनर्वास तक” अभियान से प्रभावित होकर हथियार डाले. सरेंडर करने वालों में 5 महिला नक्सली समेत कुल 11 नक्सली शामिल ते, जिन्हों ने एसपी ऑफिस में सरेंडर किया.

See also  थाना शिवरीनारायण पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान ग्राम  लोहर्सी में जुआ खेलने वाले 07 जुआरियों को किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!