Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अवैध धान पर लगातार कार्रवाई जारी, मंडी अधिनियम के तहत सख्ती, 225 कट्टी (90 क्विंटल) धान जप्त

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध धान पर मंडी अधिनियम के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व,खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न ग्रामों में अवैध धान भंडारण के मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 225 कट्टी (90 क्विंटल) धान जप्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान ग्राम अर्जुनी में प्रमोद कुमार बंजारे से 70 कट्टी (28 क्विंटल),ग्राम बनहिल में कमल किशोर से 93 कट्टी (37.20 क्विंटल),ग्राम कटघरी में जयप्रकाश नायक से 32 कट्टी (12.80 क्विंटल),ग्राम पंतोरा बलौदा में विनोद मरावी से 30 कट्टी (12 क्विंटल) अवैध धान जप्त किया गया।
इस प्रकार मंडी अधिनियम के तहत कुल 225 कट्टी (90 क्विंटल) अवैध धान जप्त कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान भंडारण, परिवहन पर आगे भी कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

See also  व्यव प्रेक्षक और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यय लेखा समाधान की ली समीक्षा बैठक, विधानसभा निर्वाचन के व्यय प्रेक्षक द्वारा तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय और लेखाओं का किया मिलान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!