Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हिंद कोल ग्रुप में GST रेड,कोयले में मिक्सिंग की आशंका गतौरा-बलौदा-हिंडाडीह सहित कई ठिकानों में छापेमारी

बिलासपुर,16 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्टेट GST टीम ने 15 दिसंबर को एक बार फिर कोयला कोराबारी के ठिकानों में छापेमारी की। इस दौरान हिंद कोल ग्रुप के गतौरा, हिंडाडीह और बलौदा स्थित कोल वाशरी के साथ ही ऑफिस में दस्तावेजों की जांच की गई। इसके साथ ही कंपनी के ऑफिस सहित अन्य जगहों पर सर्चिंग की।

बता दें कि दो दिन पहले ही स्टेट GST सेक्रेटरी मुकेश बंसल के निर्देश पर रायपुर की टीम ने 3 बड़े कोयला व्यापारियों महावीर कोल वाशरी, फील कोल और पारस कोल एंड बेनेफिशिएशन के 11 ठिकानों पर छापे मारी की थी। जिसमें एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के परिवार के लोग भी शामिल थे।

See also  शादी डाट काम में नौकरी लगाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार... बैक पासबुक, एटीम कार्ड, मोबाइल, लैपटाप, कंपनी सम्बन्धी दस्तावेज एवं बैनर-पोस्टर जप्त...

जांच के दौरान सोमवार की सुबह से लेकर देर रात तक टीम में शामिल अफसरों ने एक साथ कोल कंपनी के लेन-देन और इनकम रिकॉर्ड की जांच की। पता चला है कि शहर के बड़े कोल कारोबारियों पर पिछले लंबे समय से जीएसटी की टीम निगरानी कर रही थी। इस दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितता और टैक्स चोरी की आशंका पर यह कार्रवाई की गई।

कोल मिक्सिंग के साथ टैक्स में हेराफेरी का शक

अफसरों की शुरुआती जांच में पता चला है कि कोल वाशरी में बड़े पैमाने पर कोल मिक्सिंग के साथ ही टैक्स की हेराफेरी की बात सामने आई है। कारोबारी अपने टैक्स बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे थे। छत्तीसगढ़ पर्यटन

Advertisment

इसके अलावा कारोबार से होने वाले आय की तुलना में उनका टैक्स कम मिलने के बाद डायरेक्ट रायपुर की टीम ने कारोबारियों के घर में रेड की। रेड के दौरान जांच करने पहुंचे अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बचते रहे। जानकारों का कहना है कि टीम के सदस्यों को कंपनी के रिकार्ड में कई खामियों के साथ ही टैक्स चोरी मिली है।

See also  देश को समृद्ध और विकसित बनाने में रेलों की महत्वपूर्ण भूमिका, आने वाले समय में और तेज होगा रेल आधुनिकीकरण का काम: प्रधानमंत्री मोदी, प्रधानमंत्री ने किया 85 हजार करोड़ रूपये से अधिक की लगभग छह हजार रेल परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास...

हालांकि, बताया जा रहा है कि शहर के 3 बड़े कोल कारोबारी लंबे समय से जीएसटी की डायरेक्ट निगरानी में थे। उनका कारोबार का तार देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़ा है। कारोबार से होने वाले आय की तुलना में उनका टैक्स कम मिलने के बाद डायरेक्ट रायपुर की टीम ने कारोबारियों के घर रेड की।

तीन बड़े कारोबारी सरेंडर कर चुके हैं 27.50 करोड़

दो दिन पहले स्टेट जीएसटी की टीम ने शहर के तीन बड़े कोयला कारोबारियों के 11 से अधिक ठिकानों की जांच की, जिसके बाद जीएसटी की कार्रवाई के डर से महावीर कोल वाशरी ने 10 करोड़ सरेंडर किए।

See also  मुख्यमंत्री बघेल से सीजी पीएससी-2021 के टॉपर्स कु. प्रज्ञा नायक ने की सौजन्य मुलाकात...

इसके दूसरे दिन फील ग्रुप ने 11 करोड़ और पारस कोल वाशरी ने 6 करोड़ 50 लाख रुपए सरेंडर किए। इस तरह तीनों कारोबारियों ने मिलाकर 27 करोड़ 50 लाख सरेंडर किए हैं। जानकारी के मुताबिक महावीर कोलवाशरी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के परिवार से जुड़ा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!