Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: अंग्रेजी शराब दुकान से प्लेसमेंट फील्ड अफ़सर ने VIP खर्च के लिए किया अवैध वसूली, आबकारी अधिकारी छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर फील्ड अफ़सर को बचाने की कर रही कोशिश!

शराब दुकान का संचालन करते वाले प्लेसमेंट कंपनी के स्थानीय अधिकारियों पर शराब दुकान के ही प्लेसमेंट के कर्मचारियों ने दबाव बनाकर वीआईपी खर्चा के नाम पर हर माह 5 से 10 हजार रुपए तक वसूले!

जांजगीर-चांपा। जिले के अंग्रेजी शराब दुकानों के कर्मचारियों से प्लेसमेंट के फील्ड अफसर, चंद्रिका चंद्रा, गौरव शुक्ला, कमलेश साहू द्वारा वीआईपी खर्च के नाम अवैध वसूली का आरोप लगा है। शराब दुकान का संचालन करते वाले प्लेसमेंट कंपनी के स्थानीय अधिकारियों पर शराब दुकान के ही प्लेसमेंट के कर्मचारियों ने दबाव बनाकर वीआईपी खर्चा के नाम पर हर माह 5 से 10 हजार रुपए तक वसूले। बकायदा पेमेंट को फोन पे लेने का आरोप है। शिकायतकर्ता के पास इसका स्क्रीन शॉट भी है।

See also  CG News: नदी में गिरी कार, बैंक कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

अंग्रेजी दुकान के प्लेसमेंट कंपनी के कर्मचारी हरिराम कश्यप ने जिला फील्ड आफिसर चंद्रिका चंद्रा पर इस तरह का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत कलेक्टर से किया है। साथ ही फोन-पे की कई महीने की लेन-देन की स्क्रीन शॉट की फोटोकापी भी अटैच की है। इतना ही नहीं, पैसा देने के लिए दबाव बनाने की बातचीत का ऑडियो और वीडियो क्लीप भी मौजूद है। मामला सामने आने के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। ऑडियो वीडियो से स्पष्ट उजागर हो रहा हैं। लेकिन आबकारी अधिकारी ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए अंग्रजी शराब दुकान के छोटे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। जबकि कर्मचारी अपने जेब से उनके दुकान से आ रही हिसाब किताब की कमी को जमा कर दिया हैं।

See also  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को रोगी सुरक्षा गतिविधियों को उत्कृष्ट प्रतिबद्धता के साथ लागू करने और स्व-मूल्यांकन के लिए किया सम्मानित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!