Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को एक और स्थायी जज मिला, अरविन्द कुमार वर्मा ने ली शपथ

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में शुक्रवार को न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार वर्मा ने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। 12 दिसंबर को शाम 4 बजे हाईकोर्ट परिसर में आयोजित सादे समारोह में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने अपने न्यायालय कक्ष में न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार वर्मा को शपथ दिलाई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली ने 11 दिसंबर को अधिसूचना जारी कर न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया था। इसके बाद औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में महाधिवक्ता विवेक शर्मा, अधिवक्ता, रजिस्ट्रार जनरल, हाईकोर्ट रजिस्ट्री, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

See also  ऑनलाइन IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी जब्त…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!