Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IndiGo Flight : 3 से 15 दिसंबर तक कैंसिल हुई फ्लाइट्स का मिलेगा पूरा रिफंड, इंडिगो ने की बड़ी घोषणा

डेस्क, नई दिल्ली। भारी अव्यवस्था और हजारों यात्रियों की परेशानी के बाद IndiGo ने सोमवार शाम बड़ा अपडेट दिया है। एयरलाइन ने कहा है कि 3 से 15 दिसंबर के बीच कैंसिल हुई फ्लाइट्स के रिफंड प्रोसेस हो रहे हैं।

इसके साथ ही इंडिगो ने यह भी बताया कि टिकट बदलने या कैंसिल करने पर अब कोई चार्ज नहीं लगेगा। कंपनी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “हम आपकी परेशानी के लिए बेहद खेद जताते हैं। हमारी टीमें हालात सामान्य करने में लगी हैं।”

48 घंटे पहले से रिफंड की घोषणा

इंडिगोके नए अपडेट में एक बड़ा बदलाव यह है कि एयरलाइन ने रिफंड की तारीख 48 घंटे पहले कर दी है। यानी अब 5 दिसंबर के बजाय 3 दिसंबर से रिफंड दिया जा रहा है। यह बताता है कि संकट कितना बड़ा था। इससे पहले शनिवार को एयरलाइन ने कहा था कि 5 से 15 दिसंबर के टिकटों पर ‘नो क्वेश्चन आस्क्ड पॉलिसी लागू होगी और पूरा रिफंड दिया जाएगा।

See also  Chandra Grahan 2025: होली के दिन अनोखा नजारा देखेगी दुनिया… आसमान में दिखेगा ‘ब्लड मून’...

Advertisment

उधर, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि इंडिगो अब तक 9.5 लाख टिकटों के रिफंड दे चुका है, जिनकी कीमत 827 करोड़ रुपये है। इनमें से ज्यादातरकरीब 6 लाख टिकट (569 करोड़ रुपये)1 से 7 दिसंबर के बीच की फ्लाइट्स के थे, जब संकट सबसे ज्यादा था।

सरकार की सख्ती

मंत्रालय ने एयरलाइन को निर्देश दिया था कि सभी लंबित रिफंड तुरंत क्लियर किए जाएं और जिन यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है उनसे रीशेड्यूलिंग चार्ज न लिया जाए। उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि इंडिगो पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है ताकि एक उदाहरण पेश हो सके।

इस संकट की जड़ें उन नए फ्लाइट सेफ्टी नियमों से जुड़ी हैं जो सरकार ने लगभग दो साल पहले जारी किए थे। इन नियमों का मकसद पायलट थकान कम करना था, जिसके लिए ज्यादा आराम का समय अनिवार्य किया गया। नए नियम लागू होते ही इंडिगो जो रोज 2200 फ्लाइट चलाती है और कम डाउनटाइम पर जोर देती रही है और पायलटों की कमी से जूझने लगी। इसी वजह से सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं। हालात बिगड़ते देख DGCA ने अस्थायी रूप से कुछ नियमों में ढील दी है।

See also  Big News : लालू परिवार को तगड़ा झटका…लैंड फॉर जॉब केस में तय हुए आरोप, तेजस्वी-राबड़ी समेत 40 लोग बने आरोपी

विपक्ष ने उठाया डुओपॉली का मुद्दा

इंडिगो संकट के बाद विपक्ष ने देश में एविएशन सेक्टर में डुओपॉली (IndiGo और Air India का दबदबा) का मुद्दा उठाया। हालांकि सरकार का कहना है कि वह हमेशा नई एयरलाइनों के प्रवेश को बढ़ावा देती रही है और यह एक खुला बाजार है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!