Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Sanju Samson: 11 छक्कों के दम पर ठोके 233 रन लेकिन अब संजू सैमसन बाहर?

नई दिल्ली,08 दिसंबर : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा संकेत दिया है. सूर्यकुमार यादव ने कहा कि शुभमन गिल फिट हैं, साथ ही वो पहले मैच में उतरने के लिए तैयार हैं. वहीं संजू सैमसन पर उन्होंने एक ऐसी बात कही जो शायद उनके फैंस को पसंद नहीं आएगी. सूर्यकुमार यादव ने इशारों ही इशारों में कहा कि वो अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करने वाले और अगर सूर्या अपने बयान पर कायम रहे तो इसका मतलब ये है कि पहले टी20 में संजू सैमसन शायद प्लेइंग इलेवन में ना हों क्योंकि पिछले तीन टी20 मैचों में तो वो बेंच पर ही बैठे थे.

See also  जनपद पंचायत नवागढ़ के नवनिर्वाचित सभापतियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का जताया आभार...

संजू सैमसन नहीं खेलेंगे क्या?
संजू सैमसन को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिर्फ दो टी20 मैचों में मौका मिला था. अगले तीन टी20 मैचों में वो बेंच पर बैठे थे. इस खिलाड़ी की जगह जितेश शर्मा को मौका दिया गया था जो कि बतौर फिनिशर टीम में रहते हैं. आइए अब आपको बताते हैं कि सूर्या ने संजू पर पूछे सवाल पर क्या कहा? सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘शुभमन गिल ने श्रीलंका सीरीज में शुरुआत की थी लेकिन उसके बाद संजू सैमसन को टॉप ऑर्डर में मौके मिले. वो कहीं भी खेल सकते हैं. हमने प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करने के बारे में सोचा है. खासतौर पर अगली दो सीरीज में हम बदलाव नहीं करेंगे. हम उसी को जारी रखना चाहेंगे.‘ सूर्या के बयान से साफ है कि सैमसन टॉप ऑर्डर में दिखेंगे नहीं और मुमकिन है कि उन्हें बाहर भी रहना पड़े क्योंकि पिछले तीन टी20 मैचों में तो संजू खेले ही नहीं हैं.

See also  डिजिटल पुलिसिंग को मिलेगी नई रफ्तार: बिलासपुर रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सैमसन की फॉर्म है कमाल
संजू सैमसन की बात करें तो ये खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में है. घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सैमसन ने 6 पारियों में 58.25 की औसत से 233 रन बनाए. उन्होंने 11 छक्के और 21 चौके मारे. सैमसन को अगर इतनी अच्छी फॉर्म के बावजूद मौका नहीं दिया गया तो ये सच में उनके साथ नाइंसाफी होगी. अब देखना ये है कि पांच मैचों की टी20 सीरीज में उन्हें कितने मैच खेलने को मिलते हैं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!