Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: टैंकर चालक से लूटपाट…मैप देखकर भटक गया रास्ता, तो आग ताप रहे लूटेरों ने बना लिया निशाना

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लूट का एक मामला सामने आया है। यहां मैप देखकर भटके टैंकर चालक को लूटेरों ने अपना शिकार बना लिया और उससे मोबाइल सहित नगद लूटकर (Tanker Chalak Se Lutpat:) फरार हो गए। टैंकर चालक की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रास्ता भटका चालक हुआ लूटपाट का शिकार

यह पूरा मामला लिटिया-सेमरियाा चौकी क्षेत्र का है। यहां लूटेरों ने टैंकर चालक से लूटपाट की है। बताया जा रहा है कि लूटेरों ने रास्ता भटके चालक को अपना निशाना बनाया और उससे मोबाइल सहित नगदी लेकर फरार हो गए। वारदात के अगले दिन चालक किसी तरह से चौकी पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  कोरबा में 2021 का सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला, पिता के सामने नाबालिग से गैंगरेप के बाद तीन की हत्या, 5 दोषियों को फांसी की सजा...

आग ताप रहे लड़कों ने की लूटपाट

जानकारी के मुताबिक, टैंकर चालक वंशराज यादव 6 दिसंबर को गुजरा लखौली इंडियन ऑयल डिपो से डिजल लेकर अपने हेल्पर अंकित यादव के साथ राजनांदगांव के एक पेट्रोल पंप पर गया था, जहां डिजल खाली कर वो गूगल मैप का सहारा लेकर लौट रहा था। तभी रात 11 बजे वह रास्ता भटककर बिरेझर गांव पहुंच गया। यहां आग ताप रहे 3 से 4 लड़कों ने उसे रोक लिया और 3000 नगद, मोबाइल और दस्तावेज से भरा बैग लेकर भाग निकले।

Advertisment

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

लूटपाट की घटना के बाद वह किसी तरह से मेन रोड स्थित एक पेट्रोस पंप पर पहुंचा और पूरी रात वहीं खड़ा रहा। इसके बाद उसने 7 दिसंबर की सुबह लिटिया-सेमरियाा चौकी पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

See also  ईरान की तबाही का समय ट्रंप ने किया तय! बोले- मंगलवार रात 8 बजे तक…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!