Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शनिवार के दिन करें ये टोटके, शनि देव की कृपा से दूर होंगी सभी परेशानियां

नई दिल्ली। हिंदू मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन शनिदेव की आराधना के लिए विशेष माना गया है। इस दिन किए गए विशेष उपाय और टोटके जीवन में सुख-शांति, धन-समृद्धि और नेगेटिव एनर्जी से मुक्ति दिलाने में सहायक माने जाते हैं। चलिए जानते हैं शनिवार के कुछ असरदार टोटके।

1. हर कष्ट से मुक्ति के लिए दीपक टोटका
शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें 3 लौंग डाल दें। इसके बाद इस दीपक को पीपल के पेड़ के नीचे रखें। यह उपाय आपको शनि देव की कृपा दिलाने के साथ-साथ कई तरह के कष्टों से मुक्ति दिलाता है। विशेषज्ञों के अनुसार इसे कम-से-कम 3 से 5 शनिवार तक लगातार करना चाहिए।

See also  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार 421 अभियंताओं को मिला वर्षों बाद समयमान वेतनमान...

2. नेगेटिव एनर्जी दूर करने का उपाय
यदि आपके घर में अनावश्यक रूप से कलेश और तनाव बना रहता है, तो शनिवार की शाम घर में कपूर और लौंग जलाएं। यह टोटका घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है और परिवार में चल रहे झगड़े और विवादों से मुक्ति दिलाता है। इससे घर का माहौल सुख-शांति से भर जाता है।

3. आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने का उपाय
शनि देव को आक के फूल प्रिय माने गए हैं। शनिवार के दिन काले कपड़े में आक के पेड़ की जड़ और फूल बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर रख दें। इसके साथ ही शाम के समय शनि मंदिर में जाकर 7 आक के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी और धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

See also  किसान के करोड़ों की जमीन को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवाने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर भटक रहा किसान, सीटी कोतवाली में की लिखित शिकायत...

ध्यान दें: इस उपाय के दौरान शनि देव की नजरों में सीधे देखना नहीं चाहिए।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!