Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क में छूट के लिए चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन

रायपुर,04 दिसंबर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम से मुलाकात कर मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क में छूट देने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को दो महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित ज्ञापन सौंपते हुए राज्य के प्रसंस्करण उद्योगों, विशेषकर धान आधारित खाद्य प्रसंस्करण एवं मुरमुरा उद्योग, को राहत प्रदान करने की मांग की।

चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि प्रदेश में प्रसंस्करण उद्योगों से 50,000 से अधिक स्थानीय श्रमिक और किसान सीधे जुड़े हुए हैं।

शुल्क में वृद्धि या राहत न मिलने की स्थिति में इन उद्योगों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा, जिससे रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रेडर्स, कृषक कल्याण शुल्क प्रदाताओं तथा दलहन–तिलहन व्यापार से जुड़े उद्योगों को शुल्क में छूट देकर स्थिरता प्रदान की जानी चाहिए।

See also  सेहत के लिए फायदेमंद है भुना छुहारा खाना...

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से आग्रह किया कि 13 मार्च 2024 की अधिसूचना के अनुरूप शुल्क छूट प्रदान कर व्यापार एवं उद्योग जगत को राहत दी जाए। चेम्बर को आशा है कि मंत्री सकारात्मक निर्णय लेकर कृषकों, व्यापारियों और उद्यमियों के हित में कदम उठाएंगे।

मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक व चेंबर संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!