Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

धान खरीदी में आया सुनहरा बदलाव – किसान भगवान शरण कश्यप बोले, इस बार की व्यवस्था ने दिल जीत लिया

0 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पारदर्शी धान खरीदी – किसान भगवान शरण कश्यप हुए संतुष्ट, 15.60 क्विंटल धान का किया विक्रय

जांजगीर-चांपा 4 दिसंबर 2025। धान उपार्जन केंद्र पकरिया में किसानों के लिए खरीदी प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक सुगम, पारदर्शी और व्यवस्थित हुई है। आज केंद्र में पहुंचे किसान भगवान शरण कश्यप ने अपने 15.60 क्विंटल धान का विक्रय किया और इस पूरी व्यवस्था को किसानों के अनुकूल बताते हुए शासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस बार धान खरीदी व्यवस्था में जिस तरह से सुधार किए गए हैं, उससे किसानों की समस्याओं का समाधान हुआ है और खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह से तनावमुक्त और सरल बन गई है।

See also  सिकंदर छोड़िए, साउथ की इस फिल्म ने काट दिया गदर, बॉक्स ऑफिस पर छाप डाले इतने करोड़...

किसान भगवान शरण कश्यप ने बताया कि धान बेचना अब पहले से बहुत ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रों में नमी परीक्षण, तौल, टोकन सत्यापन, स्टाफ का सहयोग और व्यवस्थाओं की पारदर्शिता ने किसानों का भरोसा बेहद मजबूत किया है।

पूरे केंद्र में साफ-सफाई, शेड, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और कामकाज की गति देखकर यह आसानी से महसूस होता है कि शासन ने किसानों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखा है। किसान श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों का सीधा लाभ उन्हें जमीन पर मिल रहा है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!