Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिला प्रशासन और यूनिसेफ ने साथ मिलकर शुरुआत की ‘‘युवोदय – हसदेव के हीरो‘‘ कार्यक्रम, कलेक्टर ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में ‘‘युवोदय – हसदेव के हीरो‘‘ कार्यक्रम से जुड़ने की अपील…

जिला प्रशासन और यूनिसेफ ने साथ मिलकर शुरुआत की ‘‘युवोदय – हसदेव के हीरो‘‘ कार्यक्रम
 
कलेक्टर ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में ‘‘युवोदय – हसदेव के हीरो‘‘ कार्यक्रम से जुड़ने की अपील
 
     जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले में जिला प्रशासन और यूनिसेफ ने मिलकर ‘‘युवोदय – हसदेव के हीरो‘‘ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। ‘‘युवोदय – हसदेव के हीरो‘‘ कार्यक्रम समुदाय के द्वारा, समुदाय के लोगों के लिए शुरू की गई, स्वयंसेवा की एक पहल है। यह कार्यक्रम सकारात्मकता और सशक्तिकरण की ओर एक अहम कदम है। यह मंच स्वयंसेवकों को सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य, किशोर-किशोरियों का संपूर्ण स्वास्थ्य एवं विकास, अभिभावकों का बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भागीदारी एवं युवाओं का योगदान जैसे क्षेत्रों के प्रति लोगों को जागरूक करने और जिले में अपनी सेवा देने के अवसर प्रदान करेगें। कलेक्टर ने सभी युवाओं से अपील कर कहा है कि अधिक से अधिक युवा जुड़कर जिले के विकास में अपनी सहभागीता प्रदान करें। ‘‘हसदेव के हीरों‘‘ अभियान से जुड़ने के लिए http://bit.ly/hasdeokeheroes  वेबसाइट पर अपना पंजीयन कर सकते हैं।

See also  जांजगीर विधानसभा से लगे ग्राम खोखरा में इस बार ग्राम पंचायत सरपंच चुनाव में चार दावेदारी दिख रही है जिसमें मुख्य रूप महिला रामकुमारी रमेश पाण्डेय को ग्रामीण ज्यादा पसंद कर रहे हैं

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!