Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए दो  कर्मचारियों को दी गई भावपूर्ण विदाई…

जांजगीर-चांपा। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा से नवंबर माह में वरिष्ठ पर्यवेक्षक रमेश कुमार गोपाल एवं हेमलाल ठाकुर सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त हो रहे दोनों कर्मचारियों को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता एचएन. कोसरिया द्वारा उनके कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से आभार जताया गया। मुख्य अभियंता के हाथों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृतिचिन्ह व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता आलोक लकरा, एसडी. द्विवेदी, आरएल. ध्रुव, आरके. साव और एन. लकरा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
तकनीकी भवन के सभाकक्ष में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। रमेश कुमार गोपाल ने विद्युत मंडल एवं पाॅवर कंपनी में 39 वर्ष 1 माह व 19 दिन की सेवाएं दी हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति कोरबा पश्चिम में संयंत्र परिचारक श्रेणी-तीन के पद पर हुई थी। जबकि हेमलाल ठाकुर ने 41वर्ष 3 माह व 10दिन की लंबी सेवाएं दी हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति कोरबा पूर्व में संयंत्र परिचारक श्रेणी-तीन के पद पर हुई थी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा अपने दीर्घ कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया गया।
 कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी आरएस. टेकाम द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में रामनारायण राठौर एवं विजय कुमार मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।

See also  आर्मी अफसर और उनकी बेटी की मौत, महाकुंभ से घर लौटते समय हादसा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!