Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

धान खरीदी शुरू होते ही जिलेभर के सोसायटियों में पहुंच रहे है वसूलीबाज पत्रकार, वीडियो बनाने के बाद उच्च स्तर से कार्यवाही करवाने का भय दिखा कर रहे लूट-खसोट…

जांजगीर-चांपा। राज्य सरकार की समर्थन मूल्य नीति के अंतर्गत 15 नवंबर से सहकारी समितियों के माध्यम से धान खरीदी शुरू होते ही जिलेभर की समितियों में वसूलीबाज पत्रकार सक्रिय हो गए हैं, जो चार-पांच सड़क छाप लोगों की टोली बनाकर किराए की कार में सवार होकर धान खरीदी केंद्रों में पहुंच रहे हैं और सीधे खर्चा-पानी की मांग कर रहे हैं। वहीं रकम नहीं मिलने पर मौके का वीडियो बनाने के बाद उच्च स्तर से कार्यवाही करवाने का भय दिखा कर लूट-खसोट कर रहे हैं।
जांजगीर-चांपा जिले में वसूलीबाज पत्रकारों की समस्या एक गंभीर मुद्दा है, जिसमें कुछ लोग पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग, उगाही और धोखाधड़ी जैसी गतिविधियों में संलिप्त हैं। वर्तमान में इन वसूलीबाजों की टोली धान खरीदी केंद्रों में आसानी से देखने को मिल रही है। वसूलीबाजों की टोली में पंचर मैकेनिक, वीडियोग्राफर, फोटोग्राफर, कथा वाचक, जमीन दलाल, जुआरी, वेट लॉस एडवाइजर, गुपचुप विक्रेता, ऑटो चालक, ट्रक ड्राइवर, झोलाछाप डॉक्टर, रेजा-कुली आदि शामिल हैं, जो चार-पांच लोगों की अलग-अलग टोलियां बनाकर रोजाना सुबह आठ-नौ बजे वसूली अभियान के लिए निकलते हैं और अपने सभी पैंतरों का इस्तेमाल कर अवैध वसूली करते हैं।
उल्लेखनीय है कि यदि आप जांजगीर-चांपा या छत्तीसगढ़ राज्य में कहीं भी वसूलीबाजों या फर्जी पत्रकारों द्वारा किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप ठोस कदम उठा सकते हैं। सबसे पहला और सीधा तरीका अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराना है। आप राष्ट्रीय पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी कॉल कर सकते हैं। यदि मामला ऑनलाइन पोर्टल, सोशल मीडिया या फोन कॉल से जुड़ा है, तो आप राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) या 24×7 साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत कर सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति किसी विशिष्ट समाचार पत्र या टीवी चैनल का होने का दावा करता है, तो आप सीधे उस संस्थान के कार्यालय में शिकायत पत्र, फोन या मिलकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यदि प्रिंट मीडिया से जुड़ा मामला है और स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं होता है तो आप प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में शिकायत कर सकते हैं। टीवी चैनलों से जुड़े मामलों के लिए न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (NBSA) में शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा आप जांजगीर-चांपा जिले के जन शिकायत पोर्टल (janshikayat.cg.nic.in) के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं या सीधे जिला सूचना अधिकारी (DIO) के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

See also  12 लाख रुपए तक की कमाई पर नहीं लगेगा कोई टैक्स, बजट में बड़ा ऐलान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!