Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अकलतरा पुलिस की देर रात बड़ी कार्रवाई – अवैध शराब, गांजा सेवन व आपराधिक गतिविधियों में 09 आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा पुलिस ने बीती देर रात क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश देते हुए अवैध गतिविधियों में शामिल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर की गई, जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर अपराध नियंत्रण अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की और अवैध नशा कारोबार एवं अपराध नियंत्रण को लेकर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। कार्रवाई में एक आरोपी के पास से 06 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

See also  रायपुर में 144 करोड़ का GST घोटाला: फर्जी फर्मों से 26 करोड़ की टैक्स चोरी, कारोबारी अमन अग्रवाल गिरफ्तार

इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को चिलम से गांजा पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा, जिस पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते एक अन्य व्यक्ति पर भी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस अभियान के अंतर्गत अन्य 06 आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया। सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई है।

Advertisment

अकलतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, नशा सेवन एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्यवाही आगे भी लगातार की जाती रहेगी। इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं उनकी टीम की प्रमुख भूमिका रही।

See also  गर्म तेल में गिरने से 2 साल के मासूम की मौत, सगाई समारोह में खेलते-खेलते कड़ाई के पास पहुंचा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!