Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा पत्र : किसानों से बोरा भराई, हमाली चार्ज के नाम पर लूटना बंद करे

जांजगीर-चांपा। छग विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा है,जिसमें खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। पूरे प्रदेश से यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि धान बेचने वाले किसानों से यह कहा जा रहा है कि या तो वे सोसाइटी के बोरे में धान भरकर दें या खरीदी केन्द्र पर कार्यरत हमालों को बोरा भराई रू. 3/- प्रति कट्टा (40 किलो) अर्थात रू. 7.50 प्रति क्विंटल हमाली चार्ज का नगद भुगतान करें अन्यथा उनका धान नहीं लिया जाएगा। जबसे आपकी सरकार आई है तब से अर्थात 2023-24 से ऐसा हो रहा है।
आपके ध्यान में मैं यह लाना चाहता हूं कि धान खरीदी केन्द्रों पर बोरा भराई, तौलाई, सिलाई, छपाई, लोडिंग तथा स्टेकिंग इन सभी कार्यों के लिए भारत सरकार के द्वारा प्रति क्विंटल रू. 22.05 राज्य सरकार की एजेन्सी को दिया जाता है। इसका स्पष्ट उल्लेख खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार के परिपत्र दिनांक 09.10.2025 में है जिसकी प्रतिलिपि संलग्न है।
इसी प्रकार 2023-24 तथा 2024-25 में बोरा भराई के लिए किसानों से कुल रू. 220.68 करोड़ की अवैधानिक वसूली राज्य में की गई है यह बहुत बड़ा और गंभीर भ्रष्टाचार है। इसकी जांच करवाकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करवाने का कष्ट करें।
डॉ. महंत ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि धान खरीदी के चालू सीजन में भी जो बोरा भराई के लिए रू. 7.50 प्रति क्विंटल हमाली चार्ज अवैधानिक रूप से किसानों से लिया जा रहा है, उसे तत्काल बंद करने के लिए समुचित निर्देश जारी करवाने का कष्ट करेंगे। यदि शीघ्र ही ऐसा नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी इस भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलन करेगी।

See also  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए 50 हजार रुपए प्रदान किए जाते हैं, जिससे उनकी शादी बिना किसी पारिवारिक खर्च के संपन्न हो सके|

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!