Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

KORBA : बांकीमोगरा पुलिस की रात में बड़ी कार्रवाई, रेलवे ट्रैक काटकर चोरी करने वाला सक्रिय कबाड़ गिरोह पकड़ा

कोरबा, 29 नवंबर। बांकीमोगरा थाना पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे संपत्ति की चोरी में शामिल सक्रिय कबाड़ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस को रात में एक संदिग्ध पिकअप वाहन की आवाजाही की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने तत्काल घेराबंदी की।

कार्रवाई के दौरान CG-10-AZ-4376 नंबर की पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस टीम भी चकित रह गई। वाहन से रेलवे ट्रैक के बड़े–बड़े कटे हुए टुकड़े, गैस कटर, सिलेंडर और अन्य कटिंग उपकरण बरामद किए गए।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह सुनसान इलाकों में रेलवे लाइन को काटकर इन्हें कबाड़ी बाजार में मोटी कीमत पर बेचने की फिराक में था। सबसे बड़ा सवाल यह है कि रेलवे ट्रैक तक काट दिए गए और इसकी भनक रेलवे विभाग को तक नहीं लगी। यह घटना रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

See also  ऑटोमेशन नहीं, बिना बिजली कनेक्शन चल रहा था पेट्रोल पंप, खाद्य विभाग ने किया सील…

रेलवे ट्रैक की कटाई न केवल सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाती है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती है। पुलिस ने मौके से मिले आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस अवैध कारोबार में कई अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका है।

Advertisment

पुलिस ने सभी सामग्री जब्त करते हुए रेलवे एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। बांकीमोगरा पुलिस की यह कार्रवाई कबाड़ माफिया के नेटवर्क पर एक बड़ी चोट मानी जा रही है। जांच जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े और नाम भी सामने आएंगे।

See also  दुःखद समाचार: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय का आकस्मिक निधन

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!