Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नैला धान उपार्जन केन्द्र से बेजा कब्जा हटाने की मांग को लेकर विधायक कश्यप के नेतृत्व में किसानों ने किया एसडीएम कार्यालय का घेराव…

0 कल बेजाकब्जा हटाने के आश्वासन पर माने किसान
 
जांजगीर-चांपा। नैला धान उपार्जन केन्द्र से बेजा कब्जा हटाने की मांग को लेकर सोमवार की सुबह किसानों ने जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय जांजगीर का घेराव कर दिया। मौके पर आक्रोशित किसानों का कहना था कि धान उपार्जन केन्द्र में बाऊंण्ड्रीवाल और गेट निर्माण के लिए 2023 में ही राशि स्वीकृत हो चुका है, टेण्डर हुए भी साल भर से ज्यादा बीत चुका है, नगर पालिका की ओर से भी तीन  बार अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया जा चुका है जिसके बाद भी प्रशासन अतिक्रमण हटाने में रूचि नहीं ले रहे हैं, उन्होंने साफ चेतावनी दी की बिना अतिक्रमण हटाए नैला धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी ना किया जाए तथा तत्काल अतिमक्रण हटाया जाए। एसडीएम के टीएल बैठक में होने की वजह से तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने आज अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया जिस पर भी किसान नहीं मांगे जिसपर तहसीलदार मरावी ने विधायक ब्यास कश्यप को एसडीएम से फोन पर बात कराया जिसमें एसडीएम ने भी हर हाल में कल सदलबल जाकर नैला धान उपार्जन केन्द्र से अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया जिसके बाद किसान वापस अपने घर लौटे।

See also  CG NEWS : रेत तस्करी ने तोड़ा विकास का पुल! कांकेर के हाराडुला में महानदी पर बना पूल बीच से धंसा, आवाजाही बंद…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!