Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : जंगल के पास लावारिस मिला नवजात शिशु, झोले में छोड़कर भाग निकला अज्ञात शख्स…

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत चनवारीडांड में शुक्रवार सुबह वन विभाग डिपो के पास एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। टहलने निकले लोगों को शिशु की रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल डॉक्टरों ने शिशु की स्थिति स्वस्थ और स्थिर बताई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात को झोले में डालकर सड़क किनारे छोड़ दिया था। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों और स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। नन्हीं जान को अब मेडिकल टीम की विशेष निगरानी में रखा गया है।

सूचना मिलने के बाद कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बच्चे को छोड़ने वाले की पहचान करने और इस घटना के पीछे की सच्चाई पता लगाने में जुटी है।

See also  Jaya Kishori Relationship Tips: क्या सिर्फ प्यार काफी है शादी के लिए -शादी से पहले पढ़ लें जया किशोरी की ये बात...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!