Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Vidhayak Sunil Soni Dhamki : विधायक सुनील सोनी साइबर ठगी के निशाने पर, कश्मीर हमले की आड़ में डिजिटल गिरफ्तारी’ की धमकी…जानें पूरा मामला

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी को साइबर ठगी का शिकार होने की कोशिश हुई। 19 नवंबर की शाम विधायक के मोबाइल पर अज्ञात नंबरों से कॉल आया, जिसमें ठगों ने डिजिटल तरीके से गिरफ्तार करने की धमकी दी। ठगों ने कॉल में पहलगाम, कश्मीर में हुए आतंकी हमले की जांच के संदर्भ में नंबर ट्रेस होने का डर दिखाकर विधायक को डराने की कोशिश की।

विधायक सुनील सोनी ने पूरे मामले की जानकारी तुरंत पुलिस अधीक्षक (एसपी) को दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी आरोपी का पता नहीं चल पाया है और पुलिस साइबर ठगों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

See also  छत्तीसगढ़ : मवेशी चोरी कर क्रूरतापूर्वक परिवहन करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

स्थानीय प्रशासन ने जनता से अपील की है कि इस तरह के कॉल मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें और किसी भी तरह की निजी जानकारी साझा न करें।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल माध्यमों से ठगी और धमकी का यह मामला बढ़ता जा रहा है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और साइबर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!