Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Gariaband ACB Action : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार…

गरियाबंद। नगर पालिका गरियाबंद के पदस्थ इंजीनियर संजय मोटवानी को एसीबी की टीम ने 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ठेकेदार अजय गायकवाड़ की शिकायत के बाद एसीबी ने ट्रैप प्लान किया और इंजीनियर को रंगे हाथों दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार ने शिकायत में बताया था कि उसके निर्माण कार्य का बिल पास कराने के एवज में इंजीनियर ने एक लाख रुपए की मांग की थी। तय समय पर इंजीनियर ने ठेकेदार को रकम लेने के लिए साईं गार्डन के पास बुलाया। जैसे ही रकम इंजीनियर के कार के डेस्क बोर्ड में रखी गई, पहले से तैनात एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया।

See also  शिक्षा व्यक्तित्व विकास में सहायक: लक्ष्मी राजवाड़े...

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल आरोपी को नगर पालिका ले जाकर पूछताछ की जा रही है। एसीबी की टीम जांच कर रही है कि इंजीनियर ने किन-किन कामों के एवज में रिश्वत ली थी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!