Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता: अभिरक्षा से फरार वारंटी महावीर कंवर दोबारा गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा,19नवंबर। जिले की अकलतरा पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए वारंटी को पुनः गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी महावीर कंवर पिता बलराम कंवर (उम्र 40 वर्ष), निवासी कटनाई थाना अकलतरा, के विरुद्ध अनाचार का मामला दर्ज है और उसका प्रकरण माननीय न्यायालय अकलतरा में विचाराधीन है। बीते शनिवार की रात्रि पुलिस के विशेष अभियान के दौरान उसे पकड़ा गया था, लेकिन पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश जारी किए। निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप की निगरानी में फरार आरोपी की तलाश हेतु अलग-अलग टीमें रवाना की गईं।

See also  छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किए हस्ताक्षर, 100 पृष्ठों में वित्त मंत्री ने हाथ से लिखा ऐतिहासिक बजट...

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि महावीर कंवर अपने ही गाँव कटनाई के खेतों की ओर छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय अकलतरा के समक्ष पेश किया गया।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा तथा थाना अकलतरा की टीम की भूमिका महत्वपूर्ण और सराहनीय रही। पुलिस की यह त्वरित कार्यवाही जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!