Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

फायनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट को थाना नवागढ पुलिस ने किया गिरफ्तार…

फायनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट को थाना नवागढ पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
 
जांजगीर-चांपा। जनक दास निवासी जगमहंत द्वारा, आनन्द हिरो एजेन्सी जांजगीर से हिरो फिन कॉर्प फायनेंस कंपनी के माध्यम से एक मोटर सायकल एच एफ डिलक्स वर्ष 2018 में खरीदा था। मृतक जनक दास द्वारा भुगतान किस्त किस्त में फायनेंस कंपनी को देता था। समय पर दो किस्त को मृतक द्वारा नहीं पटाया था, किस्त वसुली के लिए फायनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट आरोपी एकांश सिंह अपने एक साथी निखिल को साथ लेकर19 जून 2023 को मृतक के घर जगमहंत आकर मृतक एवं मृतक के परिजन से मोटर सायकल का किस्त नहीं पटायें हो कहकर मोटर सायकल को ले जाने की कोशिश करने लगा। तब मृतक एवं मृतक के परिजन के साथ वाद विवाद कर धक्का मुक्की करते हुये पैसे की मांग किये तो मृतक फिरत वाले मोटर सायकल से पैसा लेकर आता कहकर अपने घर से ग्राम महंत की ओर जाने लगा तब आरोपी एकांश सिंह अपने साथी के साथ अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 12 पीए 0583 में मृतक जनक दास के मोटर सायकल का पीछा किया। पीछा करने के दौरान ग्राम महंत स्थित गोठान के पास रोड में मृतक अपनी मोटर सायकल से नीचे गिर गया जिससे मृतक को चोट आया। जिसको इलाज के लिए मृतक का भाई अपने साथ घर ले आया और उसका इलाज घर में ही उसके परिजन द्वारा कराया जा रहा था। 21 जून 2023 को मृतक का तबियत ज्यादा खराब होने से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर लायें जिसे डाक्टर द्वारा मृत होना बतायें। मृतक जनक दास महंत की मृत्यु जिला अस्पताल में होने उपरान्त मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही बाद पीएम कराया गया। मर्ग जांच पर आरोपी एकांश सिंह एवं उनके साथी निखिल के विरुद्ध थाना नवागढ में धारा 304, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी एकांश सिंह के विरुद्ध अपराध धारा सदर का अपराध सबुत पायें जाने से विधिवत् 24 जून 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा आरोपी निखिल फरार है जिसकी पतासाजी जारी है मिलने पर गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक रवींद्र अनंत एवम थाना नवागढ़ स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।

See also  अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हारे...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!