Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

उजियारा : प्रदेश के छात्र-छात्राओं को रुचि अनुरूप कैरियर चुनने में मिलेगी मदद, शिक्षक करेंगे काउंसिलिंग, मास्टर ट्रेनर्स को मिला प्रशिक्षण…

उजियारा : प्रदेश के छात्र छात्राओं को रुचि अनुरूप कैरियर चुनने में मिलेगी मदद

शिक्षक करेंगे काउंसिलिंग, मास्टर ट्रेनर्स को मिला प्रशिक्षण

जांजगीर-चांपा। प्रदेश के प्रत्येक हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में एक-एक शिक्षक कॅरियर काउंसिलिंग के लिए प्रशिक्षित होंगे। जो बच्चों को रुचि के अनुसार कॅरियर चुनाव में मदद करेंगे। यूनिसेफ व समग्र शिक्षा द्वारा इसके लिए सभी 33 जिलों से 66 शिक्षकों के लिए उजियारा युवा कैरियर व परामर्श कार्यशाला रायपुर में 19 से 22 जून तक रखी गयी। समापन दिवस पर स्कूल एजुकेशन सेकेट्री डॉ.एस. भारतीदासन, समग्र शिक्षा एमडी इफ्फत आरा ने इस प्रोग्राम की लांचिंग की। जिला शिक्षा अधिकारी एच. आर. सोम के मार्गदर्शन एवं समग्र शिक्षा डी एम सी राजकुमार तिवारी के दिशा निर्देशन में जांजगीर-चांपा जिले से चयनित मास्टर ट्रेनर दीपक यादव व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मड़वा, राघवेंद्र शर्मा व्याख्याता शासकीय हाईस्कूल देवरघटा(जैजैपुर)ने सहभागिता दी। सक्ती जिले से कमलादपि गवेल व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परसदाखुर्द तथाआई एस राठिया व्याख्याता शा उ मा वि सकरेली बा ने सहभागिता दी। कोरबा जिले से डॉ फरजाना अली राष्ट्रपति पुरस्कृत प्राचार्य शा उ मा वि स्याहीमूड़ी ब्लॉक कटघोरा व राज्यपाल पुरस्कृत प्रभारी प्राचार्य कामता जायसवाल शा उ मावि तुमान ब्लॉक कोरबा ने सहभागिता दी। मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि प्रत्येक गतिविधि में समूहवार प्रस्तुति में जिले ने राज्य में बेहतर प्रदर्शन किया है। यूनिसेफ, समग्र शिक्षा के राज्य स्तर के चार दिवसीय प्रशिक्षण में युवाओं के बेहतर कैरियर उपलब्ध साधन संसाधन, पाठ्यक्रम की उपयोगिता पाठ्यक्रम की समयावधि, शुल्क, संभावित वेतन, मानदेय के लाभ, ग्रामीण स्तर पर आ रही समस्याओं और चुनौतियों के निपटारे हेतु रणनीति बनाने एवं शिक्षक द्वारा परामर्शदाता के रूप में बालक पालक की मध्यस्थता करने सभी आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसका लाभ छात्रों तक पहुंचेगा।

See also  सर्वश्रेष्ठ विधायक’ का सम्मान मिलने के बाद विधायक भावना बोहरा का ऐलान, अमरकंटक से भोरमदेव तक करेंगी पदयात्रा

बनाया कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का रोड मैप
अंतिम दिवस में बिलासपुर संभाग के प्रतिभागी मास्टर ट्रेनर ने उजियारा अंतर्गत स्कूलों में कॅरियर प्रोग्राम के लिए प्लान बनाकर दिया।
समग्र शिक्षा के सहायक संचालक अजय पिल्लई स्टेट नोडल, समग्र शिक्षा राज्य कार्यक्रम अधिकारी मुक्ति बैस, यूनिसेफ स्टेट कोऑर्डिनेटर रंजू, विक्रमशिला फाउंडेशन कोलकाता, प्रशिक्षण अधिकारी सुश्री सोफिया, प्रशिक्षण अधिकारी एवं सुश्री चौधरी के मार्गदर्शन में वर्ष भर चलने वाले कॅरियर प्रोग्राम का रोड मैप व रूट चार्ट तैयार किया गया। जिसमें जांजगीर-चांपा से दीपक यादव, राघवेन्द्र शर्मा, कोरबा जिले से प्राचार्य डॉ. फरहाना अली कामता प्रसाद जायसवाल, सक्ती जिले से कमलादपि गबेल,आईएस राठिया ,बिलासपुर जिले से स्वर्णलता पात्रे, सकर्षण पाल रायगढ़ से अनुपमा तिवारी,जीपीएम जिले से विमल कुमार रोहणी,सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से कु क्षीरसागर दीवान ने प्लान तैयार किया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!